रांची- रांची के अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.
हादसे में रांची के मौलाना आजाद नगर के रहने वाले शेख गयासुद्दीन, उनकी मां आयशा, पत्नी जरीना खातून और 12 वर्षीय बेटा अमन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में गयासुद्दीन का रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गयासुद्दीन अपने परिवार के साथ टेंपो से झालदा से रांची लौट रहे थे, जैसे ही वाहन अनगड़ा के चमघटी के पास पहुंचा, रांची की ओर से पुरुलिया जा रहे धान से लदा एक ट्रक तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आया और ऑटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ऑटो को कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया और फिर ऑटो पर चढ़ गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हादसे के बाद ट्रक भी कुछ दूर जाकर पलट गया. टक्कर के बाद ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








