जहानाबाद- जहानाबाद में पदस्थापित डीएसपी संजीव कुमार के ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने शुक्रवार की सुबह-सुबह छापेमारी की. पटना, खगड़िया और जहानाबाद में यह रेड चल रही है. कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के तहत की जा रही है.
डीएसपी संजीव कुमार पर उन पर एक करोड़ 52 लाख 42 हजार 469 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. यह संपत्ति कथित तौर पर उनकी ज्ञात कानूनी आय के स्रोतों से कई गुना अधिक है.
खगड़िया में डीएसपी के पैतृक आवास पर विशेष ध्यान दिया गया, जहां पांच कट्ठा जमीन पर बना तीन मंजिला भवन जांच के दायरे में है. इस ठिकाने से 12 लाख रुपये के गहने और 1.05 लाख रुपये नकद बरामद किए गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके अलावा, बेनामी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी वैधता की जांच की जा रही है. निगरानी विभाग का कहना है कि इन संपत्तियों का स्रोत संदिग्ध है और यह भ्रष्टाचार से जुड़ा हो सकता है.
एसवीयू ने खुद अपने थाने में केस दर्ज किया है. खबर है कि डीएसपी रैंक के अधिकारी की निगरानी में रेड हो रही है. रेड में टीम को कई अहम दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े कागजात मिलने की उम्मीद है. फिलहाल सभी ठिकानों पर जांच जारी है और विजिलेंस यूनिट पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








