गया- गया में एक दारोगा ने आत्महत्या कर ली है. घटना एसपी कोठी से 300 मीटर दूर किराए के मकान में घटी है जहां दरोगा अनुज कश्यप ने फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.मृतक अनुस सुनीता सदन भवन में किराये के मकान में रहते थे. जानकारी मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी छानबीन में जुट गए हैं.
अब तक मिली जानकारी अनुसार, अनुज कश्यम गुरुवार की रात देर से कमरे पर लौटे थे, इसके बाद शुक्रवार सुबह जब मीडिया सेल के अन्य कर्मियों ने उन्हें फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ. करीब 9 बजे पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला.
मकान मालिक से सीढ़ी मंगवाकर वेंटीलेटर से झांका गया तो अनुज को फंदे से लटका पाया गया. इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो अनुज की मौत हो चुकी थी. एफएसएल टीम को बुलाया गया है. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजन के आने के बाद ही शव को नीचे उतारा जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
साथियों ने बताया कि अनुज की शादी दो साल पहले हुई थी. पत्नी इस समय दिल्ली में है और पांच महीने की गर्भवती है. वहां रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं. मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है.
मृतक दारोगा अनुज कश्यम मूल रूप से सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. अनुज 2019 बैच के दरोगा थे. 2022-23 में गया जिले में पोस्टिंग मिली थी. पुलिस में काम करने वाले साथी बताते हैं कि वे मिलनसार और अपने बैच के अधिकारियों के बीच लोकप्रिय थे.








