धनबाद- जिले के झरिया अग्नि प्रभावित क्षेत्र में एक बार फिर भू-धंसान की घटना सामने आई है. ताजा मामला झरिया के फुलरीबाग इलाके की है. यहां भू-धंसान से गोफ बन गया और एक खड़ी 407 वाहन उसमें समा गई.
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया. वहीं, लोगों को गोफ स्थल की तरफ जाने से मना किया गया.
लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह घटना घटी है, साल 2017 में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ था. इस हादसे में बाप-बेटा जमींदोज हो गया था और दोनों की मौत हो गई थी. इसके बावजूद न तो बीसीसीएल और न ही जिला प्रशासन ने स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे हमेशा खतरे के साये में जीने को मजबूर हैं. क्षेत्र में भूमिगत आग और गैस रिसाव जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं, जिससे भू-धंसान जैसी घटनाएं आए दिन हो रही हैं.
लोगों का कहना है कि बीसीसीएल, आउटसोर्सिंग कंपनी और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण उनकी जान खतरे में है. वे पुनर्वास नीति के तहत समुचित व्यवस्था और सुरक्षित स्थानों पर विस्थापन की मांग कर रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








