डेस्क- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एस जयशंकर भारत की विदेश नीति को खत्म करने के लिए सर्कस चला रहे हैं.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मुझे लगता है कि चीनी विदेश मंत्री आएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन-भारत संबंधों में हालिया घटनाक्रमों से अवगत कराएंगे. विदेश मंत्री अब भारत की विदेश नीति को बर्बाद करने के उद्देश्य से एक बड़ा सर्कस चला रहे हैं.”
वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “शायद हमें विदेश मंत्री को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली मुलाकात के बाद द्विपक्षीय संबंधों में हुए हालिया घटनाक्रमों की याद दिलानी चाहिए. चीन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को पूरा समर्थन दिया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात की. जून 2020 में गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़पों के बाद द्विपक्षीय संबंधों में तनाव पैदा हो गया था जिसके बाद जयशंकर की यह पहली चीन यात्रा है.








