पटना- पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल अब आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे. लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मीसा भारती के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन किया है. हालांकि उनके अलावे किसी ने भी पर्चा नहीं भरा, लिहाजा उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है.
19 जून को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में राष्ट्रीय जनता दल की राज्य कार्य समिति की बैठक होगी. उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी. मंगनी लाल मंडल आरजेडी के सातवें प्रदेश अध्यक्ष होंगे. वह जगदानंद सिंह की जगह लेंगे।
बता दें कि मांगनी लाल मंडल काफी अनुभवी नेता हैं. वह लालू प्रसाद यादव के मंत्रिमंडल में मंत्री भी रह चुके हैं. इसके साथ वह लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं. 5 महीने पहले वह जनता दल यूनाइटेड छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल में फिर से लौटे थे. आरजेडी ने उनको प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपकर बिहार में अति पिछड़ा कार्ड खेला है, जिसका बिहार विधानसभा चुनाव में लाभ मिल सकता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








