डेस्क- बिहार के गोपालगंज जिले से मॉब लिंचिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां ग्रामीणों ने बाइक सावर बदमाश को पीट-पीटकर मार डाला. बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने खाद-बीज की दुकान चलाने वाले पवन सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था. घटना जिले के थावे थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में हुई.
बताया जा रहा है कि घायल पवन सिंह और प्रीतक अभिषेक ठाकुर में पहले से ही विवाद था. घायल दुकानदार पवन सिंह को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया.
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक अपराधी अभिषेक ठाकुर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल से दो पिस्तौल और कारतूस बरामद किए. पुलिस फिलहाल सारे मामले की जांच कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








