पटना- बिहार के नवादा में बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की है. गुरुवार से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में 6 की संख्या में लोग वहां पर दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान एक युवक पुलिस पर हाथ छोड़ देता है और फिर मारपीट शुरू हो जाती है.
बताया जाता है कि वायरल वीडियो नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के कहुआरा गांव के पास का है. वीडियो में 112 आपातकालीन सेवा की पुलिस के साथ मारपीट की जा रही है.
एक पीटीसी दारोगा सत्यानंद, 112 के चालक शक्ति कुमार और महिला सिपाही ममता कुमारी के साथ भी मारपीट की गई है. वीडियो में दिख रहा है कि सबसे ज्यादा गाड़ी चालक शक्ति कुमार को लाठी डंडे से पीटा जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जा रहा है कि मामला बीते सोमवार का है. इस मामले में छापामारी भी की गई है. दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की गाड़ी जा रही थी. तभी कुछ लोग पुलिस को देखकर गाली-गलौज करने लगे. जब पुलिस ने उतरकर इसका विरोध किया तो पुलिस पर हमला किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








