मधुबनी- बिहार के मधुबनी में NIA ने छापेमारी की है. स्थानीय पुलिस के सहयोगी से टीम ने मौलाना इजहारुलहक के घर पर टीम ने दबिश दी है. उस पर आतंकी गतिविधियों और राष्ट्र विरोधी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप हैं.
56 वर्षीय मौलाना इजहारुलहक मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के नवटोल गांव का रहने वाला है. वह शहर के उर्दू मोहल्ला (राघव नगर) में मदरसा चलाता है. उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 152 और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मधुबनी में पाकिस्तानी हैंडलर से व्हाट्सएप पर बातचीत करने के मामले में गिरफ्तार शिक्षक के घर एनआईए की टीम ने छापेमारी की है. मध्य प्रदेश यूनिट की सात सदस्यीय टीम मधुबनी के पंडौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसोपाही स्थित उसके घर पहुंची. इस दौरान उसकी पत्नी और बेटे को पूछताछ के लिए पंडौल थाना लाया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान सदर डीएसपी अमित कुमार के साथ नगर थाना और पंडौल थाना की पुलिस टीम भी मौजूद रही. टीम गिरफ्तार शिक्षक मोहम्मद इजहार से जुड़े मामले में उसके परिजनों से जानकारी जुटा रही है. मोहम्मद इजहार को बीते 15 जून 2026 को मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के गोवा पोखर स्थित मदरसा से गिरफ्तार किया गया था.
फिलहाल एनआईए की टीम मामले से जुड़े तथ्यों और अन्य संभावित कड़ियों की जांच कर रही है. पूरे मामले को लेकर मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दिए जाने की संभावना है. अबतक औपचारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








