पटना- राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अशोक चौधरी को ‘बड़ा फ्रॉड मंत्री’ बताते हुए उनकी एएन कॉलेज में शिक्षक पद पर नियुक्ति और लियन (Lien) लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
मनोज झा का आरोप है कि अशोक चौधरी ने विधान परिषद सदस्य रहते हुए शिक्षक पद पर नियुक्ति ली। इसके बाद उन्होंने नौकरी जॉइन करने के अगले ही दिन लियन के लिए आवेदन कर दिया।
मनोज झा ने इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कार्रवाई की मांग की है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, रोहिणी आचार्य ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मंत्री आशोक चौधरी के एक साथ तीन पदों पर बने रहने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस मामले में सरकार से फौरम कार्रवाई की मांग की है।
मनोज झा के मुताबिक, अशोक चौधरी ने डॉ. अशोक कुमार के नाम से एएन कॉलेज में शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। उनका चयन भी हो गया और उन्होंने कॉलेज में नौकरी जॉइन कर ली।
मनोज झा ने बताया कि अशोक चौधरी ने कॉलेज में नौकरी जॉइन करने के अगले ही दिन लियन के लिए आवेदन कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि विश्वविद्यालय के नियमों के मुताबिक, प्रोबेशन पीरियड में लियन की अनुमति कैसे दी जा सकती है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मनोज झा के मुताबिक, 19 अगस्त को यह मामला विश्वविद्यालय की सिंडिकेट बैठक में उठा था। इसके बाद सिंडिकेट ने मामले को राज्यपाल भवन भेज दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल भवन की ओर से भी इस मामले में नियमों और कानूनी प्रावधानों को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
मंत्री अशोक चौधरी को लेकर रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडियो पोस्ट पर लिखा, ‘एक मंत्री .. चाट रहा तीन मलाई .. कब होगी कार्रवाई ? खुद को नीतीश कुमार जी का मानस – पुत्र बताने वाले , नीतीश कुमार जी के चहेते बिहार सरकार के सर्वदलीय मंत्री डॉ. अशोक चौधरी का एक ही समय में मंत्री, विधान परिषद सदस्य और सहायक प्राध्यापक जैसे तीन अलग-अलग पदों पर बने रहना शासन प्रणाली के प्रावधानों , लाभ के पद के संदर्भ में बने नियमों का खुला उल्लंघन है।
रोहिणी ने इस मामले में फौरन कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा, ‘मामला सीधे तौर पर धोखाधड़ी, चार सौ बीसी का है और मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर, कानूनी कार्रवाई किए जाने की जरूरत हैl’








