पटना- महापर्व छठ के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास पुनपुन नदी घाट पर तीन किशोर पानी में डूब गए।
तीनों की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे के बाद छठ घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम तीनों की तलाश में जुटी है।
लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गये। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जाता है कि मिर्जापुर गांव में छठ पूजा को लेकर घाट की साफ-सफाई और सजावट का काम चल रहा था। रविवार को संध्या अर्घ्य से पहले तीनों किशोर भी घाट पर पहुंचे और नदी में नहाने लगे।
इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने किशोरों को बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
डूबने वालों में 15 वर्षीय सूरज कुमार, 14 वर्षीय यश राज और 16 वर्षीय आदित्य कुमार शामिल हैं. तीनों मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं. घटना की सूचना मिलते ही दीदारगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जिसके बाद सर्च अभियान शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा गया। इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी किशोरों की तलाश में जुट गई है।








