रोहतास- बिहार के रोहतास में भलूनी धाम महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार और भाजपा नेता पवन सिंह के कार्यक्रम में भारी बवाल हो गया. पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए युवा मंच के नजदीक पहुंचने की कोशिश करने लगे, जिससे धक्का-मुक्की और अफरातफरी मच गई.
बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. पुलिस के लाठीचार्ज और भगदड़ के दौरान कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी के बीच कई कुर्सियां टूट गईं.
इसके साथ ही, छठ महापर्व के दिन मां भलूनी भवानी के धार्मिक स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में भोजपुरी गानों की प्रस्तुति को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया. एक तरफ दरबार में आस्था और भक्ति का माहौल था, तो दूसरी तरफ गानों के चयन और अव्यवस्था पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, पहली बार दिनारा के प्रसिद्ध मां भलूनी भवानी धाम में भव्य राजकीय महोत्सव का आयोजन किया गया था. बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को पहचान दिलाना तथा स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना था.
गौरतलब है कि पवन सिंह को मंच पर आने से पहले प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया था. इस मौके पर दिनारा के विधायक आलोक सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.
ऐसे में वीआईपी और अधिकारियों की मौजूदगी के बीच हुई अव्यवस्था, पुलिस लाठीचार्ज और टूटी कुर्सियों की तस्वीरों ने प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








