पटना- छठ महापर्व के दूसरे दिन यानि आज छठ व्रती पूरे विधि-विधान से खरना पूजाकर रहे हैं. गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार कर छठी मैया और सूर्यदेव को भोग लगाया गया। जिसके बाद व्रतियों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। व्रतियों के प्रसाद ग्रहण करने के बाद अन्य लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया.
आज से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। कल यानी 15 नवंबर को डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।
पटना में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने छठ महापर्व के खरना पर अपनी तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह गंगा से गंगाजल लाकर परिवार के साथ प्रसाद बनाने में जुटी हैं। अक्षरा सिंह ने बताया कि छठ पर्व उनके लिए बेहद खास है और वह खुद छठ व्रत करती हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की पत्नी भी छठ कर रहीं हैं. हालांकि वो पिछले कई वर्षों से छठ कर रही हैं लेकिन इस बार माहौल कुछ अलग है. बड़ी तादाद में बीजेपी नेता प्रसाद ग्रहण करने नीतिन नवीन के आवास पहुंच रहे हैं.
राज्यपाल, सीएम, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई लोग प्रसाद के लिए नीतिन नवीन के आवास पहुंचे हैं. उनके आवास को दुल्हन की तरह सजाया गया है. नीतिन नवीन खुद भी उपवास में हैं और पूरे उत्साह के साथ सबका स्वागत हैं.








