बिहार- एक बार फिर झारखण्ड से बिहार के लिए फेरी सेवा शुरू हो गई. करीब 7 माह बाद शुक्रवार से फेरी सेवा शुरू की गयी. इसके बंद रहने से आम लोगों को बिहार और झारखंड के बीच गंगा पार करने में परेशानी हो रही थी. दोनों ओर के लोग नाव से नदी पार करने को मजबूर थे. नाव पर अधिक वजन होने के कारण यात्रा जोखिमभरी रहती थी.
भारी वाहनों को भागलपुर होकर जाना पड़ता था. शादी-विवाह में बरातियों को वाहन से ले जाने और मनिहारी, कटिहार एवं पूर्णिया पहुंचने में भी लोगों को दिक्कत होती थी.
भागलपुर होकर इन स्थानों तक जाने में 100 KM से अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी. फेरी सेवा शुरू होने से यह दूरी चौगुनी कम हो गई है और मनिहारी पहुंचना आसान हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कटिहार प्रशासन के आदेश पर सेवा शुरू की गई है. इस बार ‘बिहार टू बिहार’ का आदेश मिला है. साहिबगंज की ओर से संचालक को बिहार सरकार के अधीन महेशपुर गंगा घाट से मनिहारी तक फेरी चलाने की अनुमति दी गई है. यात्रियों को लालबथानी जाना होगा, वहां से रास्ता महेशपुर गंगा घाट तक जाता है. यात्री सेवा शुरू होने से लोगों को सुविधा मिली है.
लोगों का कहना है कि देर से ही सही, सेवा शुरू होना अच्छी बात है. अब वे सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे. नाव से नदी पार करते समय जान का डर बना रहता था.
छठ पूजा के बाद मालवाहक जहाज शुरू होने की उम्मीद है. इससे खनिजों का परिवहन शुरू होगा और गिट्टी, बालू, डस्ट, बोल्डर समेत दूसरे सामान सस्ता मिल सकेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








