मुंगेर- बिहार के मुंगेर जिले में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के सदर बाजार के पास का है. पति ने वारदात को अंजाम देकर खुद थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया. मृतका के मायके वालों ने पति और उसके परिजनों पर लंबे समय से मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है.
मृतका की पहचान पूजा देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति दशरथ मंडल धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर का निवासी बताया जा रहा है. इस घटना के बाद जहां मृतका के मायके में चीख-पुकार मची है, वहीं दो मासूम बेटियों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है.
जानकारी के अनुसार, दशरथ मंडल रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत था और बाद में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुका था. दोनों की शादी वर्ष 2015 में हुई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूजा भागलपुर के इशाकचक निवासी अमर कुमार की बेटी थी. शादी के बाद दंपती को दो बेटियां हुईं. हालांकि, समय बीतने के साथ पति-पत्नी के बीच रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती चली गई और पारिवारिक विवाद गंभीर रूप लेने लगा.
शादी के शुरुआती दिनों के बाद ही पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया. छोटी-छोटी बातों को लेकर होने वाले झगड़े ने बाद में गंभीर रूप ले लिया. परिवार के लोगों और रिश्तेदारों ने कई बार दोनों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद का स्थायी समाधान नहीं निकल सका.
बताया जाता है कि एक बार विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला थाने तक पहुंच गया था. उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था. इसके बावजूद घरेलू कलह समाप्त नहीं हुई. अब पूजा की हत्या के बाद मायके पक्ष ने पुराने विवादों और कथित प्रताड़ना को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृतका के भाई शुभम कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन पूजा को शादी के बाद से ही मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था.
करीब एक वर्ष पहले भी उसके साथ मारपीट की घटना हुई थी. उस समय परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी और मामला थाने तक पहुंचा था. बाद में समझौता कराकर विवाद को शांत कराया गया था.
घटना का खुलासा बुधवार की देर रात करीब 12:30 बजे हुआ. बताया जाता है कि जमालपुर पुलिस ने मृतका के भाई शुभम कुमार को फोन कर पूजा की हत्या किए जाने की सूचना दी. आधी रात में मिली इस खबर से मायके पक्ष के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई. परिजन आनन-फानन में जमालपुर पहुंचे.
मौके पर पहुंचने के बाद परिवार के लोगों ने पूजा को खून से लथपथ हालत में मृत पाया. उसका गला धारदार हथियार से रेता हुआ था. अपनी बहन की इस हालत को देखकर मायके वालों में चीख-पुकार मच गई. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना के बाद आसपास के इलाके में भी सनसनी फैल गई.
घटना की सूचना मिलते ही जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया.
टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और हत्या से संबंधित वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए. जांच के दौरान हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को भी बरामद किया गया. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.








