पटना- आज बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए मतदान है. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की 4-4 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें पटना, दरभंगा और तिरहुत की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. इसके अलावे कोसी की स्नातक और सारण की शिक्षक सीट शामिल है.
पटना के करबिगहिया के पास से जनसुराज उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थक छोटू सिंह को STF और सेल की टीम ने डिटेन किया. छोटू सिंह का आरोप है कि वह गाड़ी से जा रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया.
फिलहाल उन्हें जक्कनपुर थाना में रखा गया है. उन्होंने इसे जानबूझकर की गई कार्रवाई बताया है. जक्कनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के लिए उन्हें थाने लाया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विधान परिषद चुनाव के दौरान अनंत सिंह के गढ़ मोकामा में अनंत समर्थित कैंडिडेट अनुज सिंह और नीरज कुमार के समर्थक आमने सामने आ गए. मोकामा प्रखंड कार्यालय के पास हुई झड़प के बाद पुलिस पहुंची.
एसडीपीओ रामकृष्ण ने दोनों पक्षों को नियंत्रित किया. तीन लोगों को हिरासत में लिया गया. बिहार एमएलसी चुनाव में सुबह 10 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 5.86 फीसदी, वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11.08 फीसदी मतदान हुआ.
इधर, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उनके प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार सिंह को रात में एक बजे घर पर STF ने कार्रवाई की. उन्होंने कार्रवाई को डराने का असफल प्रयास करार किया. तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला किया
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








