बगहा- बिहार के बगहा में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान मठिया निवासी अमानुल्लाह खान के पुत्र शिब्बू खान के रूप में हुई है. वह मेघवल राजकीय मध्य विद्यालय में छठी कक्षा का छात्र था.
परिजनों के अनुसार, छात्र शिब्बू 12 अक्टूबर को विद्यालय से लापता हो गया था. इसके आठवें दिन सोमवार को रामनगर के गोंदरा फार्म के समीप गन्ने के खेत से उसका शव बरामद होने की सूचना मिली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव की हालत बेहद क्षत-विक्षत थी. उसका सिर धड़ से अलग था.
शरीर कई हिस्सों में कटे हुए मिलने की बात सामने आई है. परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जाता है कि शिब्बू 12 अक्टूबर को विद्यालय गया था. छुट्टी होने से पहले उसने अपनी किताबें विद्यालय में ही रख दी थीं जिसके बाद वह लापता हो गया.
काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उसके पिता अमानुल्लाह खान ने रामनगर थाने में आवेदन देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी.
मामले में रामनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. शव बरामद होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर उसे कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








