गिरिडीह- शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए झारखंड के गिरिडीह में पहुंचे बिहार के नवादा के युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी 22 वर्षीय मुस्कान कुमार मांझी झाराढाब गांव की एक शादीशुदा महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से परिचय था और युवक महिला से मिलने के लिए गांव पहुंचा था।
इसी दौरान ग्रामीणों को युवक के महिला के घर पहुंचने की जानकारी मिल गई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और महिला को भी घर से बाहर बुला लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आरोप है कि ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांध दिया। इस दौरान उनसे पूछताछ की गई और उनके साथ मारपीट भी की गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक और महिला को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया और दोनों को थाने ले गई। वहां दोनों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
गावां थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना में कानून हाथ में लेने वाले लोगों और वायरल वीडियो से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस की जांच के बाद ही घटना में शामिल लोगों की भूमिका और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।








