जहानाबाद- बिहार के जहानाबाद में वार्ड सदस्य के पति की बेरहमी से हत्या कर दी गई.घटना जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कचनामा गांव की है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. हत्या के कारणों को लेकर प्रेम प्रसंग और बालू कारोबार समेत कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही है.
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी और वार्ड सदस्य कंचन कुमारी ने बताया कि कमलेश कुमार घर के निचले कमरे में सोए हुए थे, जबकि वह अपने बच्चों के साथ छत पर बने कमरे में सो रही थी.
सुबह जब बच्चा अपने पिता को जगाने नीचे पहुंचा तो कमलेश बेड पर को खून से लथपथ मृत पड़ा था. इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. कंचन ने बताया कि उनके पति देर रात किसी महिला से फोन पर बात करते थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी और वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर कचनामा पुल के पास सागरपुर-मखदुमपुर सड़क को करीब पांच घंटे तक जाम रखा. इसके बाद ग्रामीण पैदल मखदुमपुर पहुंचे और प्लेया के पास एनएच-22 को भी लगभग एक घंटे तक जाम कर दिया.
वहीं, सूचना मिलने पर एसडीपीओ-2 कीर्ति कमल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया. इसी बीच मृतक की कथित प्रेमिका ने अपने पति पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी.
पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. एसडीपीओ ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होंगे, उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








