पटना- बिहार सरकार ने वरिष्ठ अधिकारी दीपक कुमार की जिम्मेदारी बदल दी है. उन्हें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से हटाकर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है. दीपक कुमार बिहार के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं.
यह बदलाव मुख्यमंत्री सचिवालय के स्तर पर एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है. दीपक कुमार का प्रशासनिक करियर काफी लंबा रहा है. उन्होंने बिहार से लेकर केंद्र सरकार तक कई अहम पदों पर काम किया है.
दीपक कुमार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों में गिना जाता रहा है. नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने लंबे समय तक प्रधान सचिव की जिम्मेदारी संभाली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दीपक कुमार बिहार सरकार में मुख्य सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. वह जून 2018 में बिहार के मुख्य सचिव बने थे. फरवरी 2021 में सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया गया था. इसके बाद भी वह मुख्यमंत्री सचिवालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालते रहे. उन्हें मंत्री स्तर की सुविधाएं भी दी गई थीं.
दीपक कुमार 1984 बैच के IAS अधिकारी हैं. उन्होंने IIT दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech किया है. प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्होंने बिहार के कई जिलों में काम किया. वह बक्सर, नालंदा, हजारीबाग और मोतिहारी के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं.
उनका अनुभव केवल राज्य सरकार तक सीमित नहीं रहा. केंद्र में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं. वह ESIC के डायरेक्टर जनरल और NHAI के चेयरमैन जैसे पदों पर भी काम कर चुके हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








