यूपी- 13 साल तक प्रशासनिक सेवा में रहने वालीं पूर्व IAS दिव्या मित्तल अब राजनीति में एंट्री करने जा रही है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर उन्होंने इस बात का ऐलान किया।
उत्तर प्रदेश कैडर में साल 2013 बैच की IAS रहीं दिव्या मित्तल के इस ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मुखिया ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया सामने आई है।
राजभर ने कहा कि, आजकल जो भी पैसा कमा लेता है वो सीधे राजनीति में आता चाहता है। बता दें कि, दिव्या मित्तल के उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने की संभावना है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ‘ आज की तारीख में, मैं देख रहा हूं कि जिसके पास पैसा हो जा रहा है, वह पैसा कमाकर सीधे राजनीति करना चाहता है। उन्होंने भी खूब पैसा कमाया होगा।’
उन्होंने आगे कहा कि, उनको लगता है कि राजनीति आसान है पर ऐसा नहीं है। एक बार IAS बनना आसान है पर MLA बनना आसान नहीं है। कई बार तो लोगों की गालियां भी सुननी पड़ती है।
बता दें कि, दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग में विशेष सचिव पद से इस्तीफा दिया था। ऐसा कयास लगाया जा रहा है, वो उत्तर प्रदेश खासकर पूर्वांचल के किसी हिस्से से चुनाव लड़ सकती है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फिलहाल उन्होंने किसी पार्टी में शामिल ना होने की बात कही है, हांलकि उन्होंने अपेन वीडियो को उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताया।








