सुपौल- सुपौल में सोमवार को दिनदहाड़े SH-91 पर अपहरण की घटना हुई है. बाइक से जा रहे 20 वर्षीय युवक को कार सवार लोगों ने टक्कर मारकर गिराया और जबरन अपने साथ ले गए. विरोध करने पर फायरिंग हुई.
घटना बेलागंज के पास की है. मिली जानकारी के मुताबिक, बाइक से जा रहे एक युवक को कार सवार लोगों ने पहले टक्कर मारी. युवक के सड़क पर गिरते ही उसे जबरन कार में बैठाया गया और कार लेकर लोग वहां से निकलने लगे.
युवक को जबरन ले जाते देखकर आसपास के लोग विरोध में आगे आए. स्थानीय लोगों ने कार को रोकने और उसका पीछा करने की कोशिश की. इसी दौरान फायरिंग की गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब चार राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है. पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा भी मिला है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अपहृत युवक की पहचान माधोपुर पंचायत के महद्दीपुर निवासी खुर्शीद खान के पुत्र जिशान खान के रूप में बताई जा रही है। जिशान के पिता के अनुसार उनका पुत्र पड़ोसी निराले खान की बाइक से जीवछपुर बाजार जा रहा था।
इसी दौरान बेलागंज के पास लाल रंग की कार में सवार अपराधियों ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जिशान सड़क पर गिर गया। इसके बाद अपराधियों ने बंदूक लहराते हुए हवाई फायरिंग की और उसे जबरन कार में लादकर फरार हो गए।
हालांकि इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने साहस जुटाते हुए युवक को बचाने का प्रयास किया। लेकिन अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि हवाई फायरिंग करते हुए युवक को जबरन कार में लाद लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 से 5 टीमें लगाई हैं. एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई है. पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और घटना से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है.
इस घटना पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने X पर बिहार सरकार को घेरते हुए लिखा कि यहां अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो गया है. उसका मनोबल बढ़ गया है.








