रांची- झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने संवाददाता सम्मेलन कर इंडिया ब्लॉक, कांग्रेस और राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा है.
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस के स्वभाव में लूट, झूठ और फरेब शामिल है. उन्होंने चुनाव आयोग पर कांग्रेस के आरोप को मनगढ़ंत और निराधार बताते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश-विदेश में भारत की छवि खराब कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ज्वाइंट प्रेस काफ्रेंस से यह साबित हो गया कि SIR पर सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए थे. उन्होंने राहुल गांधी को मंदबुद्धि और मानसिक दिवालियापन का शिकार बताते हुए कहा कि वह विदेश जाकर देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि ये लोग झूठ और फरेब की कैसी राजनीति करते हैं इसका उदाहरण है कि जहां और जिन राज्यों के चुनाव में कांग्रेस और उसके सहयोगी गठबंधन की जीत होती है, वहां-वहां ईवीएम ठीक और जहां-जहां ये चुनाव हार जाते हैं, वहां EVM खराब हो जाती है.
ये लोग कभी सेना पर, कभी सेना की शौर्य गाथा पर, कभी सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों पर, कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर भारत की छवि खराब कर रहे हैं, लेकिन इन्हें पता नहीं है कि कांग्रेस और इनके सहयोगी दल जनता की नजर से उतर चुके हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








