रांची- रांची के धुर्वा सेक्टर 2 स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में भाजपा और आजसू के सैकड़ों कार्यकर्ता राजद में शामिल हुए।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने सभी लोगों को राजद का झंडा-पट्टा देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। राजद नेता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, अहंकारी कार्यशैली तथा झूठे वादों एवं जुमलेबाजी से तंग आकर भाजपा से जुड़े लोग और देश की जनता परेशान हो चुकी है।
इस दौरान कैलाश यादव ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर बैठने के बाद देश की गिरती हालत सहित किसानों, महिलाओं और युवाओं की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि राजद का जनाधार निरंतर बढ़ रहा है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विचारधारा तथा राजद के नीति-सिद्धांतों से प्रभावित होकर भाजपा, आजसू सहित अन्य दलों के लोग लगातार राजद में शामिल हो रहे हैं और सदस्यता अभियान का यह कारवां निरंतर जारी रहेगा।
अगले शनिवार को हटिया स्थित रेलवे कॉलोनी मैदान में दोपहर 2 बजे से राजद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मौके पर भाजपा से मंटू यादव, दीपक राय, सुनील पांडेय, नीतू तिवारी, चिंता पांडेय तथा आजसू के धुर्वा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, नितिन सिंह सहित सैकड़ों लोग राजद में शामिल हुए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








