रांची- राजधानी रांची में आज बड़ा हादसा टल गया जहां कचहरी चौक स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में अचानक सीलिंग भरभरा कर गिर गई.
हादसे के वक्त कार्यालय में कर्मचारी अपने-अपने कंप्यूटर पर काम कर रहे थे. इसी दौरान कमरे की छत का सीलिंग अचानक टूटकर कर्मचारियों के ऊपर जा गिरी, हलांकि इस हादसे में कर्मचारियों को मामूली चोटे आई हैं.
रजिस्ट्री कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों के अनुसार, दोपहर के समय वे रोज की तरह अपने काम में जुटे थे. अचानक ऊपर से सीलिंग का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीलिंग गिरने से कुछ कर्मचारियों को चोट लगी, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई. घटना के बाद कार्यालय में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.
सीलिंग ध्वस्त होने के बाद कार्यालय की छत से बारिश का पानी कमरे के अंदर आने लगा. इससे वहां रखे कंप्यूटर, दस्तावेज और अन्य सामान के क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी पैदा हो गया.
कर्मचारियों ने तत्काल कमरे में रखी जरूरी फाइलों और अन्य महत्वपूर्ण सामान को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. वहीं कमरे में मौजूद कुछ महत्वपूर्ण कागजात और फर्नीचर को त्रिपाल से ढक दिया गया है ताकि पानी से उनका बचाव हो सके.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लगातार हो रही बारिश के बीच सीलिंग गिरने से कार्यालय के कर्मी दहशत में हैं, क्योंकि रजिस्ट्री कार्यालय की बिल्डिंग काफी पुरानी है ऐसे में दूसरे कमरों की भी सीलिंग गिरने और दूसरे हिस्सों में भी पानी आने की आशंका बनी हुई है.








