समस्तीपुर- समस्तीपुर से नंगई का एक नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो विभूतिपुर इलाके का बताया जा रहा है। एक अकेली लड़की को चार पांच बदमाश घेरकर पीट रहे हैं।
लड़का उसका हाथ पकड़कर खीचते हैं और गलत तरीके से टच करते दिख रहे हैं। लड़की हाथ जोड़कर उनसे माफी की गुहार लगाती दिख रही है फिर भी उसकी पिटाई की जा रही है। पुलिस ने इस वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
बता दें समस्तीपुर से इससे पहले जिले से दो ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं। जमुई, समस्तीपुर, बांका के बाद किशनगंज का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सरेआम एक बेटी को सताया जा रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मामले में पांच आरोपियों की पहचान की गयी है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो पुराना है। समस्तीपुर में प्रशासन ने तीन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया है।
इससे पहले जमुई कांड के मुख्य आरोप नंदन यादव का हाफ एनकांटर कर दिया गया और अन्य को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। बांका में मंदार पर्वत पर घूमने आए कपल के साथ गुंडई के आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई है।
बेटियों के साथ हैवानियत का वीडियो बार-बार वायरल होने पर मुख्य सचिव और पुलिस मुख्यालय ऐक्शन मोड में है। मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को क्राइम पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का पालन करने का निर्देश दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, डीजीपी ने सभी जिलों के लिए सीनियर आईपीएस को नोडल पदाधिकारी के रूप में तैनात कर दिया है। राज्य के सभी पयर्टन स्थल, पिकनिक स्पॉट और घूमने-फिरने वाले इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है।








