पटना- राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित पोस्ट ऑफिस गंगा घाट पर कर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन के लिए घाट पर पहुंचे तीन युवक गंगा में डूबने लगे। इनमें से एक युवक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो किशोर गहरे पानी में डूब गए।
हादसे के बाद गोताखोरों की टीम ने दोनों किशोरों की तलाश के लिए गंगा में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पूरी घटना घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तीनों युवक गंगा में नहाते और धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं।
गंगा में डूबे दोनों किशोरों की तलाश के लिए गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 15 वर्षीय सुजीत कुमार का शव घटना के अगले दिन गुरुवार को बरामद कर लिया गया। वहीं, 10 वर्षीय पीयूष कुमार का अब तक पता नहीं चल सका है। रेस्क्यू टीम नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गोताखोरों की टीम लगातार गंगा में अलग-अलग स्थानों पर पीयूष की तलाश कर रही है। दोनों किशोर बाढ़ के गुलाबबाग इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजन गंगा घाट पर मौजूद हैं और पीयूष के मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








