पटना- तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह जल्द ही पुलिस के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कराएंगे और उसे पार्टी बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में सामने आए कई मामलों में पुलिस ने सैकड़ों आम लोगों को पॉक्सो एक्ट का अभियुक्त बनाया है लेकिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अभियुक्त क्यों नहीं बना रही है।
सीएम ने नाबालिग बच्ची के परिजनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। ऐसे में उन्हें भी पॉक्सो एक्ट का अभियुक्त बनाया जाना चाहिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर होता है। जिस तरह से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पॉक्सो एक्ट की धज्जियां उड़ाई हैं, वह सभी लोगों ने देखा है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने पर बिहार पुलिस मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ऊपर तुरंत पॉक्सो एक्ट लगाए। अगर मुख्यमंत्री पर पॉक्सो एक्ट नहीं लगाया जाएगा तो क्या मतलब रह जाएगा और पॉक्सो एक्ट को कौन मानेगा। कानून सभी के लिए बराबर है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को पॉक्सो एक्ट के उल्लंघन में अभियुक्त नहीं बनाया जाता है तो बाकी लोगों को छोड़ दिया जाए। बाकी लोगों को क्यों अभियुक्त बनाया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अगर बिहार पुलिस मुख्यमंत्री को पॉक्सो एक्ट का अभियुक्त नहीं बनाएगी तो हमलोग बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे, क्योंकि कानून सभी के लिए बराबर है।
वहीं तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन तेज होगा।
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि अभी तो मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ शुरुआत हुई है। इनके खिलाफ लगातार लड़ाई अब सड़क पर जारी रहेगी। जब तक उनका इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।








