पटना- बाढ़ पीड़ितों की मदद करने बिहार आए सोनू सूद ने अनंत सिंह से मुलाकात की. अनंत सिंह, सोनू सूदको अपने कमरे में ले गए. दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. इस दौरान अनंत सिंह के दोनों बेटे भी वहां मौजूद रहे.
बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने अपनी डेली लाइफ से जुड़ी बातें भी शेयर कीं. उन्होंने बताया कि अब वह पहले के मुकाबले कम बाहर निकलते हैं.
अनंत सिंह ने सोनू सूद को अपनी घुड़साल भी दिखाई. वह उन्हें अपने घोड़ों के पास लेकर गए और मुलाकात कराई. इस दौरान दोनों ने पवन सिंह के गाने भी सुने।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सोनू सूद के घर पहुंचने के बाद जब अनंत सिंह से इस मुलाकात को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने ही अंदाज में जवाब दिया. मीडिया की तरफ से एक साथ कई सवाल पूछे जाने पर उन्होंने पहले मजाकिया अंदाज में कहा कि एक-एक करके सवाल पूछिए.
इसके बाद सोनू सूद के बारे में उन्होंने कहा कि दोनों के बीच दोस्ती है और सोनू सूद बिहार आए थे, इसलिए वह उनसे मिलने चले आए. वह इन दिनों बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों से भी जुड़े हुए हैं.








