पटना- बिहार के जमुई जिले में एक लड़के और लड़की के साथ सरेआम हुई बदसलूकी और छेड़छाड़ मामले को लेकर एक ओर जहां राज्य में उबाल है वहीं राजनीतिक गलियारे में भी हलचल मची हुई है. तमाम तरह के बयान सामने आ रहे हैं.
इस घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग की है।
पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि आज “बिहार शर्मसार हो रहा है” और राज्य में “गुंडाराज” कायम हो गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने एनडीए के कुछ नेताओं और मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि सत्ता पक्ष के लोग ऐसी गंभीर घटना को ‘छोटी-मोटी बात’ कहकर सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।
यह घटना 19 सितंबर की है। एक ही कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्र और छात्रा को सड़क पर कुछ मनचलों ने घेर लिया था। सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुए वीडियो में लड़की के साथ स्पष्ट रूप से छेड़छाड़ और बदसलूकी की गई।
हालांकि, पीड़ितों ने कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पीड़ितों का पता लगाया और मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








