रांची- झारखंड में सरकारी डॉक्टरों के संगठन झासा ने रांची के आईएमए भवन में बैठक की.
राज्य भर से आए झासा के प्रतिनिधियों ने बिहार और केंद्र सरकार के मॉडल पर डायनेमिक एसीपी, राज्य में सरकारी चिकित्सकों के सेवानिवृति की उम्र सीमा 67 वर्ष से घटाकर 65 वर्ष करने, बीड यानी बोली लगाकर डॉक्टरों की बहाली जैसे कई बिंदुओं पर चर्चा के बाद झासा ने सर्वसम्मति से चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है.
बैठक के बाद झासा के प्रतिनिधियों ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि 4 अक्टूबर तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो 5 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक राज्यभर के सरकारी चिकित्सक चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फिर भी मांगें पूरी नहीं होती है, तो 22 अक्टूबर से राज्यभर के सरकारी डॉक्टर्स अनिश्चिकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जायेंगे. झासा के प्रदेश महासचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह ने कहा कि कार्य बहिष्कार के दौरान मरीजों को होने वाली परेशानी सरकार और विभाग की होगी.
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगर झासा में पदधारी किसी भी चिकित्सक को सरकार या विभाग परेशान करने के लिए कोई फैसला लेती है तो उस स्थिति में तत्काल राज्य के सभी सरकारी डॉक्टरर्स कार्य बहिष्कार कर देंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








