हजारीबाग- हजारीबाग में पिछले 48 घंटे से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता योगेंद्र साव सुर्खियों में है. योगेंद्र साव ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है.
योगेंद्र साव ने मुख्यमंत्री को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी सरकार पर संकट आता है, दूसरे लोगों को बलि का बकरा बनाया जाता है.
उन्होंने झारखंड के जल, जंगल और जमीन को कॉरपोरेट कंपनियों के हाथों सौंपने का भी आरोप लगाया. साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हेमंत सोरेन सरकार से समर्थन वापस लेने की मांग की. योगेंद्र साव ने कहा कि वे सच बोलने से पीछे नहीं हटेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
योगेंद्र साव के बयान के बाद अब झामुमो ने भी मोर्चा खोल दिया है. हजारीबाग झामुमो जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने उनके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि योगेंद्र साव सरकार के आदमी नहीं हैं और उन पर ब्लैकमेलर होने का आरोप लगाया.
संजीव बेदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कोई आरोप लगाएगा, तो झामुमो कार्यकर्ता उसका कड़ा जवाब देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस योगेंद्र साव के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है, तो झामुमो आगे की रणनीति पर विचार करेगा.
दरअसल, यह पूरा मामला सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुई. कार्रवाई के दौरान पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाए. इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा भी खुलकर सामने आ गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








