सिवान- बिहार के सिवान से दिलचस्प राजनीतिक खबर सामने आयी है जहां जेडीयू की जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव को पार्टी ने 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है. जदयू की तरफ से जारी लेटर में संगीता यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटाने की जानकारी दी गई है.
प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी शंभू कुशवाहा ने यह पत्र जारी किया है. पत्र के माध्यम से पार्टी ने संगीता यादव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है.
दरअसल, संगीता यादव के पति प्रोफेसर जयराम यादव को राजद ने एमएलसी शिक्षक सारण निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है. उम्मीदवार घोषित होने के बाद जयराम यादव अपने सिवान स्थित आवास पहुंचे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जहां उनकी पत्नी संगीता यादव ने उनकी आरती उतारी और भव्य स्वागत किया था. इसके बाद ही जदयू की ओर से यह कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है.
संगीता यादव सिवान जिला परिषद की अध्यक्ष हैं और लंबे समय से जदयू से जुड़ी हुई हैं. वहीं उनके पति को राजद ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है.
प्रो. जयराम यादव की पहचान शिक्षक नेता और सेवानिवृत्त प्रोफेसर के रूप में बताई जाती है. वह इससे पहले भी सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं. इस बार राजद के आधिकारिक उम्मीदवार के तौर पर उनकी चुनावी सक्रियता बढ़ गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








