पटना- भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकार का पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि मामले में 48 घंटे के भीतर न्यायिक कमिटी बनाई गई थी और कमिटी की रिपोर्ट में पुलिस से चूक की बात सामने आई.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की और परिवार को आर्थिक मदद के साथ सरकारी नौकरी देने की बात कही है. उन्होंने साफ किया कि अपराधी किसी भी जाति, धर्म या वर्ग का हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, लेकिन अगर पुलिस से गलती होती है तो पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी.
दरअसल, पंचायत आजतक बिहार के मंच पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सवाल पूछा गया. उनसे पूछा गया कि इस घटना के बाद युवाओं में गुस्सा अभी भी बना हुआ है या नहीं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जवाब में सम्राट चौधरी ने कहा कि घटना के 48 घंटे के भीतर उन्होंने न्यायिक कमिटी बनाई थी. इस कमिटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वहां पुलिस से चूक हुई थी. इसके बाद सरकार ने कार्रवाई की.
मुख्यमंत्री ने बताया कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और कुछ लोगों को जेल भी भेजा गया. उन्होंने कहा कि अब आगे की कार्रवाई न्यायालय के स्तर पर होगी और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए.
सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार ने भरत तिवारी के परिवार के साथ भी खड़े होने का काम किया. परिवार के लिए आर्थिक सहयोग की बात कही गई और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का फैसला बताया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की नीति भी साफ की. मुख्यमंत्री के मुताबिक अपराधी किसी भी वर्ग, जाति या धर्म का हो, वह पुलिस को चुनौती नहीं दे सकता. लेकिन पुलिस की तरफ से गलती होने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.








