रांची- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के संचालक और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नितेश प्रिया ने उनके भर्ती होने की पुष्टि की है.
जानकारी के अनुसार, रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.
फिलहाल अस्पताल की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां के इलाज के सिलसिले में हैदराबाद भी गए थे. उस दौरान उनके स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज को लेकर विशेष चिकित्सकीय परामर्श लिया गया था. अब एक बार फिर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
उनकी तबीयत को लेकर समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है. फिलहाल अस्पताल की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक उपचार किया जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








