धनबाद- विधायक जयराम महतो को धनबाद की एमपी-एमएलए विशेष अदालत से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है.
बरवाअड्डा थाने में दर्ज मामले को लेकर उनकी अग्रिम जमानत पर सोमवार को कोर्ट में फैसला सुनाया गया. एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है. अदालत ने सभी चारों को जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया है.
बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बयान पर दर्ज मामले में विधायक जयराम महतो ने गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए अग्रिम जमानत के लिए अदालत का रुख किया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सोमवार को धनबाद की एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए जयराम महतो को अग्रिम जमानत दे दी. विधायक जयराम महतो के वकील शाहनवाज ने इसकी पुष्टि की है.
इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत के निर्देश पर केस डायरी पेश की थी. अदालत ने जयराम महतो, अन्य आरोपियों और सरकार का पक्ष सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट ने फैसले के लिए 14 सितंबर की तारीख निर्धारित की थी.
बता दें कि यह मामला बरवाअड्डा थाने से जुड़ा है जहां थाना प्रभारी रवि कुमार और जयराम महतो के बीच कथित बातचीत का ऑडियो है. यह सोशल मीडिया पर वायरल है और इसी से जुड़े विवाद के बीच आज विधायक को कोर्ट से राहत मिली है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








