पटना- निगरानी ब्यूरो ने आज तीन बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में जूनियर इंजीनियर, दारोगा और जिला परिवहन पदाधिकारी के बड़ा बाबू को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पहली कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. जहानाबाद प्रखंड के मनरेगा जेई अमन कुमार को 20000 रू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
वहीं दूसरी कार्रवाई शोखपुरा जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय में की गई. जहां डीटीओ के बड़ा बाबू कुणाल को 15 हजार रू घूस लेते गिरफ्तार किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, निगरानी ने तीसरी कार्रवाई राजधानी पटना में किया है. उपेन्द्र साह (दारोगा) गंगापथ ट्रैफिकथाना- गांधी मैदान पटना को 10000 रु. रिश्वत लेते पकड़ा गया है. इनके खिलाफ केस सं- 107/26 दर्ज किया गया. इसके बाद जाल बिछाकर गिरफ्तारी की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








