औरंगाबाद- प्रशांत किशोर का औरंगाबाद में गुरूवार की शाम नागरिक अभिनंदन किया गया. इस बीच आयोजित समारोह में बिजली गुल हो गयी. साथ ही जेनरेटर भी फेल हो गया.
जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान पीके सभा छोड़कर बाहर निकल गए. हालांकि अंधेरे में तब तक पॉकेटमारों ने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जमकर हाथ साफ कर दिया.
बताया जाता है कि बिजली जाने के बाद अंधेरे में पॉकेटमार सक्रिय हो गए. बिजली गुल होने से अंधेरे का लाभ उठाते हुए पॉकेटमारों ने कई लोगों के पॉकेट साफ कर दिये. यही नहीं विधानसभा चुनाव में रफीगंज विधानसभा सीट से जनसुराज प्रत्याशी रहे विकास कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की महंगी मोबाइल फोन भी चोरी हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
काफी देर तक जब बिजली नही आई और न ही जेनसेट स्टार्ट हुआ तो प्रशांत किशोर सम्राट अशोक हॉल से बाहर निकल गये. हॉल के बाहर निकलकर खुले में उन्होंने मीडिया से बात की.
इसके बाद वहीं से वे पटना के लिए रवाना हो गये. हालांकि पीके का पूरा भाषण नहीं देने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को निराशा हुई, जबकि वे प्रशांत किशोर का पूरा भाषण सुनने की उम्मीद लेकर आये थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








