पटना- तेज प्रताप यादव ने आरक्षण विवाद को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान पर निशाना साधा। उन्होंने मांझी से कुर्सी छोड़कर दशरथ मांझी की तरह गरीबों के लिए संघर्ष करने को कहा। साथ ही बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि जीतन राम मांझी और चिराग पासवान एक ही गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और यह कैसा गठबंधन है, इसका फैसला भी जनता ही करेगी।
तेज प्रताप यादव ने जीतन राम मांझी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए और बिहार के प्रसिद्ध पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की तरह काम करके दिखाना चाहिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेज प्रताप ने कहा कि केवल कुर्सी पर बैठकर राजनीति करने के बजाय जनता के लिए संघर्ष करना चाहिए। तेज प्रताप यादव ने बीजेपी पर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति से देश नहीं चल सकता। उन्होंने सावन के दौरान मांसाहार को लेकर भी बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा और नितिन नवीन का नाम लेते हुए सवाल उठाए।
तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि एक तरफ बीजेपी हिंदुत्व की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ उसके नेता मांसाहार करते हैं। उन्होंने इसे लेकर बीजेपी की राजनीति पर सवाल खड़े किए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








