रांची- बुढ़मू-ठाकुरगांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक दंपती की महज आधे घंटे के अंतराल में मौत हो गई. पहले पत्नी की मौत हुई. खबर सुनते ही सदमे में पति ने भी दम तोड़ दिया.
पति की पहचान पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड निवासी शिबू बैठा (60 वर्ष) और उनकी पत्नी की पहचान सरस्वती देवी (57 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, सरस्वती देवी करीब एक सप्ताह पहले लकवाग्रस्त हो गई थीं. इसके बाद परिजन उनका इलाज रातू में करा रहे थे.
इलाज के दौरान रविवार सुबह करीब 9 बजे सरस्वती देवी ने दम तोड़ दिया. पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही शिबू बैठा की तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही सुबह करीब 9:30 बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पति-पत्नी की एक साथ हुई मौत की खबर सुनकर हर कोई भावुक है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग शोक जताने के लिए उनके घर पहुंचने लगे.
लोग कह रहे हैं कि लाखों में कोई एक ऐसा दंपती होता है, जो जीवन के साथ-साथ अंतिम सफर भी साथ तय करता है. सरस्वती देवी को लोग भाग्यशाली बता रहे हैं कि उन्होंने अपने पति के साथ ही अंतिम सांस ली और दोनों साथ ही इस दुनिया से विदा हो गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








