गुमला- जिले के भरनो थाना अंतर्गत लोंगा गांव में पानी से भरे शौचालय टैंक में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 9 वर्षीय अरमान अंसारी और 5 वर्षीय जैद अंसारी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बताया जाता है कि परिजन घर के पास ही शौचालय टैंक बनवा रहे थे, जिसे खुला छोड़ रखा था. लगातार बारिश के कारण टैंक में पानी भर गया.
इसी बीच दोनों बच्चे अपने घर के पास खेल रहे थे. खेलते-खेलते दोनों बच्चे घर के पास बने शौचालय टैंक के पास पहुंच गए और दोनों डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
काफी देर तक जब दोनों बच्चे घर के आसपास नजर नहीं आए तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. खोजबीन के दौरान टैंक के पास दोनों बच्चों की चप्पल दिखाई दी.
इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने टैंक के अंदर तलाश की तो दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए. दोनों मासूमों के शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया.
वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि परिजन डूबने की बात कह रहे हैं लेकिन शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








