रांची- डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी को फोन पर कथित तौर पर गाली-गलौज करने और धमकी देने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. मंगलवार की शाम रांची में झारखंड पुलिस एसोसिएशन की आपात बैठक हुई,
एसोसिएशन ने झारखंड के मुख्यमंत्री से पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. संगठन ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि आक्रोशित पुलिसकर्मियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुलाकात का समय दिया जाए, ताकि वर्तमान परिस्थितियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जा सके.
पुलिस एसोसिएशन ने विधायक पर थाना प्रभारी से कथित तौर पर गाली-गलौज, अभद्र भाषा के इस्तेमाल और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यदि विधायक की ओर से माफी नहीं मांगी जाती है, तो पुलिसकर्मी काला बिल्ला लगाकर विरोध जताएंगे. साथ ही, महासंघ के आदेश के प्रत्याशा में पुलिसकर्मियों के अनिश्चितकालीन तौर पर कर्तव्य पर नहीं लौटने का निर्णय भी ले सकते है.
पुलिस एसोसिएशन ने कहा है कि लोकसेवक के मुंह से मां-बहन की गालियां निकलना किसी जनप्रतिनिधि का आचरण नहीं, बल्कि आपराधिक मानसिकता का परिचायक है.
एसोसिएशन ने इस तरह की भाषा और व्यवहार की कड़ी निंदा की है. एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने कहा कि पुलिसकर्मी भी सम्मान और गरिमा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ऐसे में किसी जनप्रतिनिधि द्वारा पुलिस अधिकारी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी दिए जाने का मामला गंभीर है. संगठन ने पूरे प्रकरण में सम्मानजनक समाधान और उचित कार्रवाई की मांग की है.








