पटना- स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर बिहार पुलिस के 18 अधिकारियों और जवानों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा पदक से संबंधित प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा की गई.
बिहार पुलिस के लिए इस बार दो अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है. इनमें आईजी संजय कुमार और एसपी वीणा कुमारी शामिल हैं.
वहीं इंस्पेक्टर मोहम्मद अफसर हुसैन को गैलंट्री मेडल के लिए चयनित किया गया है. इसके अलावा 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों को सराहनीय सेवा के लिए Medal for Meritorious Service से सम्मानित किया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा और एसपी इम्तियाज अहमद के अलावा इंस्पेक्टर मोहम्मद इरशाद आलम, राकेश कुमार और संतोष छेत्री समेत सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं. सूची में लवकुश कुमार, मुकेश कुमार, अमिताभ गिरी और आनंद प्रकाश जैसे सहायक उप निरीक्षक भी शामिल हैं.
इसके साथ ही हवलदार शंभू नाथ सिंह और संतोष अले मगर तथा सिपाही छत्र बहादुर, तपन गुरुंग थापा, रुपेश थापा और संतोष कुमार को भी सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है. इस तरह बिहार पुलिस के अलग-अलग स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों और जवानों को उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








