पटना- बेली रोड स्थित IGIMS अस्पताल के पास शुक्रवार को गोलीबारी की घटना हुई है। 15 अगस्त को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई फायरिंग की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
घटना की सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। बताया गया कि न्यू अंशिका मेडिको को टारगेट कर फायरिंग हुई है। दुकान में मौजूद कर्मियों को पहले बदमाशों ने धमकी दी। फिर गोली चलानी शुरू कर दी। 3 राउंड फायरिंग की खबर है।
बताया जा रहा है कि 4 से 5 की संख्या में बदमाश बाइक से आए थे। दुकान के ऑनर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मेरे स्टाफ के साथ मारपीट की। धमकी दी और दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग करते भाग गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दुकान के ऑनर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि फायरिंग करते हुए बदमाश कह रहे थे कि “तुम IGIMS में काम करते हो, मुझे भी करने दो, नहीं तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।”
फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। गोलीबारी में किसी के भी घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








