पटना- पटना के फतुहा में दो बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. इस भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय दो मोटरसाइकिलों पर कुल छह लोग सवार थे।
हादसे में कृष्ण नामक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए NMCH भेजा गया है। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग वेकटपुर महादेव मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान आने-जाने के क्रम में फोरलेन के पास उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के बाद मृतक और घायलों के परिजन फिलहाल मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अभी वे इस संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं करना चाहते।
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।








