रांची- 9 अगस्त को ‘आदिवासी दिवस मनाया जायगा। लिहाजा राजधानी रांची में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. जिसके कारण कई मुख्य सड़कों पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन और पार्किंग की विस्तृत जानकारी जारी की है। आम जनता से इन सड़कों पर चारपहिया वाहन का उपयोग न करने की अपील की गई है।
ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि 9 अगस्त को सुबह 08.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक जतरा कार्यक्रम के दौरान जेल चौक से करमटोली चौक, करमटोली चौक से एसएसपी आवास मोड़ और एसएसपी आवास मोड़ से बापू वाटिका मोराबादी तक सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर पूर्ण रोक रहेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
खूंटी, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़ तथा रातू, कांके व पिठोरिया की ओर से आने वाले वाहन कांके रिंग रोड, चांदनी चौक, राम मंदिर होते हुए यहां पहुंचेंगे. इसके अलावा शहर के आंतरिक इलाकों (धुर्वा, हिनू, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू, अरगोड़ा) से आने वाले वाहन न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एसएसपी आवास चौक, एटीआई मोड़ व सिद्धू कान्हू मोड़ होते हुए यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान में पार्क किए जा सकेंगे.
टीआरआई मैदान (मंदिर मैदान): बोड़या रोड की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग टीआरआई मैदान में होगी. डीआईजी मैदान (बरियातू): टाटीसिलवे, खेलगावं, बूटी मोड़, रिम्स और बरियातू की तरफ से आने वाले वाहन डीआईजी मैदान में खड़े हों








