बोकारो- बोकारो में बुधवार सुबह तिहरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. घटना कुकुरलीलवा गांव में हुई जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई.
मृतकों की पहचान जानकी महतो, पत्नी सूगिया देवी और पुत्रवधू के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. घटना के बाद पड़ोस में रहने वाले राजू सिंह ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है.
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है. हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, लेकिन स्थानीय लोगों से जो जानकारी मिल रही है, उसमें जमीन विवाद के मामले को लेकर हत्या हुई है. हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जा रहा है कि नावाडीह प्रखंड के कुकुरलीलवा निवासी जानकी महतो, उनकी पत्नी और बहू धान रोपने के लिए खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले राजू सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के बाद राजू सिंह ने टांगी से जानकी महतो पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े.
इसके बाद आरोपी ने जानकी महतो की पत्नी पर भी टांगी से हमला कर दिया. हमले में दोनों की मौत हो गई. वहीं बीच-बचाव करने पहुंची बहू पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में घायल बहू को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया.
वहीं आरोपी के हाथ में हथियार लेकर घूमने का वीडियो भी सामने आया है. इस घटना के संबंध में मृतक के बेटे सेवा महतो ने बताया कि आरोपी हमसे बराबर लड़ाई झगड़ा करता था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उसने आज भी लड़ाई झगड़ा करते हुए घर से टांगी लेकर आया और हमला करके मेरे मां-पिता की हत्या कर दी. साथ ही मेरे छोटे भाई की पत्नी को भी घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी भी मौत हो गई.








