रांची- रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने समर्थन दिया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने राज्य सरकार से छात्रों की जायज मांगों को तत्काल स्वीकार कर उन्हें न्याय देने की अपील की है.
असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने पोस्ट में लिखा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें JSSC-CGL अभ्यर्थियों की पीड़ा, आक्रोश और भर्ती प्रक्रिया को लेकर उनकी चिंताओं को करीब से देखने का अवसर मिला था.
उन्होंने कहा कि आज जो छात्र अपने भविष्य और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, उनकी भावनाओं को वह भली-भांति समझते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
असम के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि यदि झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार समय रहते छात्रों की शिकायतों पर संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करती, तो हालात यहां तक नहीं पहुंचते.
उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोप लगातार बढ़ते गए. जिससे लाखों युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है.
राजधानी रांची समेत राज्यभर में आंदोलन कर रहे छात्र कई प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इनमें JPSC की पीटी परीक्षा रद्द करने, कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक की CBI जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, पूरी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भविष्य में निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग प्रमुख है. छात्र JSSC-CGL समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में सामने आए कथित अनियमितताओं की भी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








