गिरिडीह- गिरिडीह के बगोदर प्रखंड में एक 7 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. जिसका आरोप परिजनों ने पंचायत सचिव पर लगाया है. पुलिस ने परिजनों द्वारा लगाए आरोप के आधार पर पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया है।
एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने कहा कि पूछताछ में पता चला की आरोपी पंचायत सचिव लंबे समय से छोटी बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करता था.
एसडीपीओ ने कहा कि पंचायत सचिव द्वारा एक बार फिर बच्ची के साथ अश्लील हरकत किया. जिसके बाद पीड़ित बच्ची की मां आई और वह शोर मचाने लगी. एसडीपीओ ने कहा कि बच्ची ने इस बात को सही बता रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची की मेडिकल जांच की जा रही है. इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.








