खगड़िया- बिहार के खगड़िया में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) रमन जी भाई और सहायक अकाउंटेंट साहिल अकरम को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी अनुसार, मनरेगा योजनाओं से संबंधित फाइलों को आगे बढ़ाने और मस्टर रोल क्लियर करने के एवज में शिकायतकर्ता से 45 हजार की रिश्वत की मांग की गई थी.
शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया. शिकायत सही पाए जाने पर विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और मंगलवार को दोनों अधिकारियों को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तारी के तुरंत बाद निगरानी टीम ने दोनों अधिकारियों को हिरासत में लेकर आवश्यक दस्तावेज जब्त किए. टीम आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें अपने साथ ले गई. कार्रवाई की सूचना मिलते ही अलौली प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.








